नोबेल पुरस्कार 2022: तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2022 के स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को देने का फैसला लिया गया है। विजेताओं के शोध में एक महत्वपूर्ण खोज यह है कि बैंकों के पतन से बचना क्यों महत्वपूर्ण है?
