x

सावन्ते पाबो को दिया गया मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Nytimes

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल प्राइज वीक 2022 शुरू हो गया है। मेडिसिन कैटेगरी का पुरस्कार स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिया गया है। उन्हें यह प्राइज जीनोम और मानव विकास से संबंधित रिसर्च के लिए मिला है। सावन्ते का जन्म स्वीडन में 1955 में हुआ। फिलहाल वो जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ इवॉल्यूशन एंथ्रोपोलॉजी से जुड़े हैं। बता दें, ​​​​​​7 अक्टूबर को शांति पुरस्कार का ऐलान होगा।