एंकर रोहित रंजन को हिरासत में लेने के लिए नोएडा और छत्तीसगढ़ पुलिस आपस में भिड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया। इससे पहले, रोहित को हिरासत में लेने के लिए नोएडा और छत्तीसगढ़ पुलिस आपस में भिड़ी। नोएडा पुलिस को इसमें सफलता मिली। एंकर ने योगी सरकार और स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। दरअसल, रोहित के खिलाफ राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने का आरोप है। उन पर छत्तीसगढ़ में केस भी दर्ज है।
