x

उत्तर कोरिया ने सुमद्र में 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं; दोनों जापान के पास जाकर गिरीं

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Abc News

उत्तर कोरिया ने बुधवार को 2 बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र में दागीं। दोनों मिसाइलें जापान के पास जाकर गिरीं, लेकिन ये एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन के बाहर थीं। हफ्ते से पहले प्योंगयांग का ये दूसरा मिसाइल लॉन्च है। इस मिसाइल लॉन्च का समय चीन और जापान के लिए एक तरह का संकेत था। चीन और उत्तर कोरिया सामान्य तौर पर सहयोगी हैं, लेकिन उनके संबंधों में कई बार तनाव पैदा हुआ है।