देश की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर कोरिया ने देर रात मिलिट्री परेड कराई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर कोरिया की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर देर रात राजधानी प्योंगयांग में सैन्य परेड का आयोजन हुआ। जिसमें तानाशाह किम जोंग उन भी शामिल हुए। परमाणु हथियारों से लैस ये साल में तीसरी सैन्य परेड है। उत्तर कोरिया ऐसे कार्यक्रमों से मिसाइल क्षमता दिखाता है। उत्तर कोरिया में परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण जारी है। इसे लेकर इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाबंदियां भी लगी हैं।
