उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल दागकर दिखाई अपनी ताकत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइल का परीक्षण कर अन्य देशों को ताकत दिखाई। मिसाइल विकसित करने का काम बीते दो वर्षों से चल रहा था और शनिवार तथा रविवार को परीक्षण के दौरान इसने 1,500 किलोमीटर दूर लक्ष्य सफलतापूर्वक मार की। अमेरिकी सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षणों से अन्य पड़ोसी देशों के लिए खतरा साबित हो सकता है।
