उत्तर कोरियाई तानाशाह ने फूल खिलाने में नाकाम रहने पर मालियों को दी कठोर सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन पिता किम जोंग इल की जयंती पर स्मारक और सड़कों को किमजोंगिलिया बेगोनिया फूल से सजाना चाहता था। लेकिन फूल न खिलने के कारण उसका गुस्सा बढ़ गया। जिसके चलते उसने खिलाने में नाकाम रहे मालियों को लेबर कैंप भेजा। कैंप 24 घंटे काम कराने वाले कैदखाने होते हैं। आरोप है कि मालियों ने ग्रीनहाउस बॉयलरों का तापमान ठीक से सेट नहीं किया था।
