'कभी ईद कभी दिवाली' नहीं, बल्कि 'भाईजान' होगा सलमान की फिल्म का नाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
सलमान खान की आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई थी। इस बीच अब खबरें सामने आ रही हैं कि मेकर्स ने फिल्म के टाइटल में बदलाव करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की माने तो अब सलमान खान की फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' नहीं बल्कि 'भाईजान' होगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
