ओमिक्रॉन के दो नहीं बल्कि आठ नए वैरिएंट, दिल्ली में मिला इससे संक्रमित मरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश के कुछ राज्यों में बढ़ते संक्रमण के बीच ओमिक्रॉन के दो नहीं बल्कि आठ नए वैरिएंट का पता चला है। इनमें से एक स्वरूप देश की राजधानी में भी मिला है। जिसकी पड़ताल फिलहाल इन्साकॉग और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के वैज्ञानिकों ने शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि यह वैरिएंट हाल ही में विदेश यात्रा से दिल्ली लौटे एक कोरोना संक्रमित मरीज में मिला है।
