मशहूर पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता बिलकिस बानो इदी का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dawn
मशहूर पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता बिलकिस बानो इदी का 74 साल की उम्र में बीते दिन निधन हुआ। उनके पति अब्दुल सत्तार इदी का निधन पहले ही हो चुका है। बिलकिस ने पति के साथ मिलकर अब्दुल सत्तार इदी फाउंडेशन शुरू किया था, जिसे दुनियाभर से बड़ी सराहना मिली। अब्दुल सत्तार के निधन के बाद बिलकिस ने 2016 में अपने बेटे फैसल इदी के साथ मिलकर फाउंडेशन के अनेक कार्य किए।
