x

प्रसिद्ध फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता सिवन का निधन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

प्रसिद्ध फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता सिवन का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। सिवन के परिवार में तीन पुत्र संगीत सिवन, संतोष सिवन और संजीव सिवन और एक पुत्री सरिता राजीव हैं। उनकी पत्नी चंद्रमणी सिवन का पहले ही निधन हो चुका है। सिवन केरल के पहले पेशेवर प्रेस फोटोग्राफर थे और उन्होंने 1959 में सिवन स्टूडियो स्थापित किया था।