फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट करने पर महामारी एक्ट के तहत मिला नोटिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
फेसबुक एकाउंट होल्डर अवनीश राय द्वारा कोरोना वायरस से जुड़ा भ्रामक पोस्ट डालने पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही जनसामान्य को भड़काए जाने के आपराधिक कृत्य किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में पूछा गया, 'क्यों न इस पोस्ट के लिए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके निर्धारित अवधि तक अवनीश का जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।