अब एयर विस्तारा पर लगा 70 लाख जुर्माना, तय संख्या से कम फ्लाइट्स चलाने का मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
सिविल एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने एयर विस्तारा पर 70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। दरअसल, एयर विस्तारा ने पूर्वोत्तर भारत के कम हवाई सेवा वाले क्षेत्र में न्यूनतम उड़ानों की तय संख्या से कम फ्लाइट्स चलाई हैं। डीजीसीए ने इसे नियमों की अनदेखी माना है और जुर्माना लगाया। जुर्माना अप्रैल 2022 में कम फ्लाइट्स चलाने के लिए अक्टूबर 2022 में लगाया गया था। एयरलाइन पहले ही जुर्माना भर चुकी है।