अब अमेरिका ने माना, काबुल ड्रोन हमले में मारे गए थे 10 निर्दोष लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
अब अमेरिका ने मान लिया है कि काबुल ड्रोन हमले में 10 निर्दोष लोग मारे गए थे। दरअसल, काबुल एयरपोर्ट पर पिछले महीने एक हमले में आम नागरिकों के साथ एक दर्जन से ज्यादा अमेरिकी सैनिक भी मारे गए थे। इसके बाद अमेरिका ने बदला लेते हुए आतंकियों के ठिकानों पर काबुल में ड्रोन से हमला किया था। जांच के मुताबिक, इस ड्रोन हमले में 10 लोग मारे गए थे।
