कर्नाटक हिजाब विवाद में अब 10 छात्राओं पर एफआईआर दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live mint
कर्नाटक में हिजाब विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में कर्नाटक पुलिस ने 17 फरवरी को तुमकुर में गर्ल्स एम्प्रेस गवर्नमेंट पीयू कॉलेज के बाहर हिज़ाब को लेकर प्रदर्शन के दौरान सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में कम से कम 10 लड़कियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 149, 143, 145 और 188 के तहत एफआईआर दर्ज़ की है।
