अब रात तीन बजे तक मिलेगी दिल्ली के रेस्टोरेंट और बार में शराब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में अब रात तीन बजे तक शराब मिलेगी। सरकार ने इस संबंध में नीतिगत फैसला लेते हुए आबकारी विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए। बता दें रेस्टोरेंट और बार में अभी एक बजे तक शराब दिए जाने की अनुमति है। दूसरी तरफ हरियाणा के गुड़गांव और फरीदाबाद में तीन बजे तक बार की अनुमति है। उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में बार 1 बजे तक खुले रहते हैं।
