अब सुनवाई के दौरान मेमोरी कार्ड भी सबूत के तौर पर होगा मान्य
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केरल हाईकोर्ट के एक फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा है कि अब आपराधिक मामलों की सुनवाई के दौरान मेमोरी कार्ड और पेन ड्राइव सबूत के तौर पर मान्य होंगे। दरअसल केरल हाईकोर्ट ने चलती ट्रेन में एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी दिलीप की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें आरोपी ने अपने खिलाफ प्रयोग हुए मेमोरी कार्ड की मांग की थी।
