अब 2022 में होगी अगले साल होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अमेरिका के यूजीन में अगले साल होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप अब 2022 में होगी। टोक्यो ओलिंपिक की नई तारीख आने के बाद यह फैसला लिया गया। दरअसल, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 6-15 अगस्त 2021 तक होनी थी। जबकि टोक्यो गेम्स अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है। दोनों टूर्नामेंट की तारीख टकराने के कारण एथलेटिक्स की वर्ल्ड बॉडी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में कराने का फैसला किया।