x

अब 'प्रज्ञान' करेगा 14 दिन तक चांद को जानने की कोशिश

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: sky and telescope

चंद्रयान-3 के सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अब प्रज्ञान रोवर 14 दिवसीय कार्यों की शुरुआत करेगा। यह रोवर चंद्रमा की सतह पर जानकारी हासिल करने और डेटा को विश्लेषण करने के लिए उपयोग होगा। रोवर में लगे कैमरे सतह की जांच करेंगे, और मौसम का पता लगाने के लिए इस्तेमाल होंगे। इसके साथ ही यह भी जानकारी देगा कि चंद्रमा की सतह पर कितनी मात्रा में इयॉन्स और इलेक्ट्रॉन्स हैं।