अब एक साथ 2 डिग्री प्रोग्राम कर सकेंगे छात्र, यूजीसी ने दी मंजूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अब छात्र एक साथ दो डिग्री प्रोग्राम कर सकेंगे। यूजीसी काउंसिल की बैठक में दो डिग्री प्रोग्राम, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस, पीएचडी व विदेशी छात्रों के लिए अतिरिक्त सीटों पर दाखिले के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यूजीसी ने इसकी गाइडलाइन भी विश्वविद्यालयों और राज्यों को भेजी। छात्रों को सर्वाधिक फायदा दो शैक्षणिक डिग्री हासिल करने की मंजूरी से होगा। हालांकि, यह नियम पीएचडी प्रोग्राम में लागू नहीं होगा।
