देश में अब वैक्सीन की किल्लत नहीं, अत्यधिक स्टॉक से पनपी चिंता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राज्यों के पास वैक्सीन का अभी 8.28 करोड़ से अधिक का भंडार है। 16 जनवरी से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद पहली बार इतना स्टॉक है। ऐसे में अब वैक्सीन के ‘ओवर स्टॉक’ की चिंता है। अक्तूबर तक वैक्सीन का पर्याप्त भंडार होगा। देश में क्षमता से अधिक टीके हैं। इतनी खुराक होने पर भी पिछले 12 दिन से रोजाना टीकाकरण की संख्या एक करोड़ के पार नहीं पहुंची।
