अब यूक्रेन ने रूस में घुसकर किया हमला, तेल डिपो पर की एयरस्ट्राइक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Al-Jazeera
अब यूक्रेन ने रूस में घुसकर सीमा से लगे शहर पर एयरस्ट्राइक की। यूक्रेन की सीमा से सटे रूसी शहर बेल्गोरोद के गवर्नर ने दावा किया है कि, उनके यहां के एक तेल डिपो पर यूक्रेनी सेना की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के हेलीकॉप्टरों ने इस पर हमला किया। दरअसल, शुक्रवार सुबह यहां के तेल डिपो में भयानक आग की खबरें सामने आई थीं।
