एनएसयूआई के पंजाब प्रधान ने गैंगस्टरों से जान को खतरा बताकर की सुरक्षा की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dna India
एनएसयूआई पंजाब इकाई के प्रधान अक्षय शर्मा ने गैंगस्टरों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए एडीजीपी को याची के मांगपत्र पर निर्णय लेने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए अक्षय शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर उसे फोन कर लगातार धमकी दे रहे हैं। याची ने पंजाब सरकार को मांग-पत्र भी सौंपा था।
