एनटीए ने जारी किया यूजीसी नेट परिणाम 2023, इस तरह देख सकते हैं रिजल्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
एनटीए ने 13 अप्रैल, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट परिणाम 2023 जारी किया। यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के लिए दिसंबर 2022 की परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालना होगा। इस परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक हुआ था।
