कानपुर में बढ़ती जा रही जीका संक्रमितों की संख्या, 137 पहुंचा आंकड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu
कानपुर में जीका वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बीते दिन 3 और नए मामले सामने आए हैं। एयरफोर्स कालोनी की रहने वाली बच्ची, एक किशोर व महिला है। शहर में जीका संक्रमित की संख्या 137 हो गई। सीएमओ डा. नैपाल सिंह ने बताया कि बीते दिन लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की जांच रिपोर्ट में तीन नए लोगों में जीका के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
