ब्रिटिश पीएम का इलाज करने वाली नर्स ने दिया इस्तीफा, सरकार के तौर-तरीकों से थी नाराज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee news
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन पिछले साल मार्च में कोरोना संक्रमित हुए थे, उस दौरान जेनी मैक्गी नामक महिला नर्स ने ब्रिटिश पीएम की देखभाल की थी। अब इस नर्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने महामारी से निपटने के सरकार के तरीके की आलोचना की। जेनी मैक्गी ने कहा कि नर्सों को वह 'सम्मान' और 'तनख्वाह' नहीं मिल रही है जिसकी वे हकदार हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया।
