जम्मू-कश्मीर में सीडीएस रावत के निधन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, उधमपुर में हुआ प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Samvad
जम्मू-कश्मीर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस दौरान उधमपुर में प्रदर्शन हुआ। राजोरी का एक दुकानदार हिरासत में लिया गया। उधमपुर में कल बजरंग दल और वीएचपी ने सरकारी महिला कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पूर्व प्रवक्ता ने तीनों सेनाओं के प्रमुख रहे जनरल रावत की हेलिकॉप्टर हादसे में मौत के बाद देश-विरोधी टिप्पणी की थी।
