नाइजीरिया में कैद अफसर 11 महीने बाद घर लौटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar ujala
कानपुर के रोशन अरोड़ा शनिवार को वतन लौट आए। मर्चेंट नेवी में अफसर रोशन को 7 महीने पहले यानी नवंबर 2022 में नाइजीरिया नेवी ने बंधक बना रखा था। वह 11 महीने पहले नाइजीरिया गए थे। मां-बाप की उम्मीद टूटती जा रही थी। इसीलिए शनिवार को जब 11 महीने बाद उन्होंने बेटे को देखा, तो दीवाली मना डाली। बेटे के लौटने की खुशी में पिता ने मोहल्ले में लड्डू बांटा।
