बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद अधिकारियों का दौरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के चलते 2 श्रद्धालुओं की मौत और करीब आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। आपको बता दें कि इस हादसे के बाद एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्णा वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी नवनीत चहल व एसएसपी अभिषेक यादव मौजूद रहे। एडीजी ने ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
