x

सिएरा लियोन में तेल टैंकर में विस्फोट, 100 से ज्यादा लोगों की जान गई

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: pti

सिएरा लियोन की राजधानी फ्री टाउन में शुक्रवार देर रात दूसरे वाहन से टक्कर के बाद एक तेल टैंकर में हुए विस्फोट में 100 से ज्यादा लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए। अस्पताल के शवगृह विभाग ने कहा कि शनिवार सुबह तक उन्हें 95 शव मिल चुके हैं। अस्पतालों में भर्ती कई घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।