आय से अधिक संपत्ति के मामले में ओम प्रकाश चौटाला को आज होगी सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
आय से अधिक संपत्ति के मामले में इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को आज सजा सुनाई जाएगी। कल राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में सजा पर बहस हुई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। एक ओर जहां चौटाला के वकील ने उनकी दिव्यांगता और बीमारियों का हवाला देते हुए नरमी बरतने का आग्रह किया, वहीं सीबीआई के वकील ने चौटाला को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही।
