राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित 73 वर्षीय व्यक्ति की मौत, देश में दूसरी मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। कोरोना के इस नए वैरिएंट से देश में यह दूसरी मौत है। राजस्थान में उदयपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवड इलाके में एक 52 वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित ये शख्स पिंपरी चिंचवड के यशवंतराव चौहान हॉस्पिटल में भर्ती था।
