x

देश के 21 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, 164 नए मामले सामने आए

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Tribune India

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों से मिली सूचना के मुताबिक, ओमिक्रॉन के मामले अब तक 21 राज्यों में मिले। कल देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के 164 मामले सामने आए हैं। एक दिन में इस नए वैरिएंट के मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। ओमिक्रोन के कुल मामलों का आंकड़ा 586 पर पहुंच गया है, जिसमें से 151 लोग ठीक हो चुके हैं या देश से बाहर चले गए हैं।