'अग्निपथ' पर कंगना ने बवालियों को लताड़ा, रक्षा मंत्रालय ने भर्ती नियमों में जल्द बदलाव की बात कही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अग्निपथ योजना के भर्ती नियमों में जल्द बदलाव होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को भी बदलाव के निर्देश दिए जाएंगे। अग्निवीरों के लिए रक्षा मंत्रालय में भी 10% आरक्षण होगा। कोस्ट गार्ड-सिविल डिफेंस से लेकर 16 पीएसयू में नौकरी मिलेगी। इस बीच कंगना रनौत ने बवालियों पर टिप्पणी की कि अग्निपथ योजना का मकसद रोजगार देना या पैसा कमाने का साधन देना नहीं है।
