महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों की 15,000 से अधिक नर्स हड़ताल पर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
महाराष्ट्र में नर्सों को एक निजी एजेंसी के माध्यम से आउटसोर्स करने के प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ राज्य के सरकारी अस्पतालों के 15 हजार नर्सों ने बृहस्पतिवार को काम-काज बंद कर दिया है। इस बीच एमएसएनए की महासचिव सुमित्रा तोटे ने कहा कि अगर उनकी मांग 28 मई तक पूरी नहीं होती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगी और शुक्रवार को भी वे हड़ताल पर रहेंगी ।
