खेमका की एफआईआर रद्द करने की मांग पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से मांगा जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहे आईएएस अशोक खेमका खुद भ्रष्टाचार के आरोप में अपने ऊपर दर्ज एफआईआर रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। मंगलवार को हाईकोर्ट के जस्टिस अविनाश झींगन ने अशोक खेमका की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए हरियाणा सरकार व संजीव वर्मा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। कोर्ट ने खेमका को मामले की जांच में सहयोग करने का भी आदेश दिया।
