देव दीपावली के मौके पर लाखों दीयों से जगमगाएंगे बनारस के घाट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nhpnews
दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव की काशी की जगमगाहट दुनिया को चकाचौंध करेगी। कार्तिक पूर्णिमा यानी 19 नवंबर को देव दीपावली के दिन काशी के घाटों पर सात लाख दीये जलाए जाएंगे। मंडलायुक्त ने बताया कि राजघाट पर तीन दिवसीय गंगा महोत्सव 17 से 19 नवंबर का आयोजन होगा और 19 नवंबर को देव दीपावली पर काशी के 84 घाट सात लाख दीयों से जगमग होंगे।
