एक बार फिर खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बढ़कर 205.39 मीटर तक पहुंचा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, जल स्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। 13 जुलाई को यमुना रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी।