पीएम मोदी की भतीजी के साथ लूटपाट की घटना का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की खोज जारी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार की सुबह उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी से लूटपाट की थी। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस तुरन्त ऐक्शन में आ गई और सोनू नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी के पास से दमयंती का सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की खोज जारी है।
