नौशेरा सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, गोलाबारी में एक जवान शहीद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार शाम करीब 5 बजे से पाकिस्तान की ओर से पुंछ सेक्टर में शुरू हुई गोलीबारी अभी तक जारी है. वहीं रविवार दोपहर से नौशेरा में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और भारी गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. शहीद जवान की पहचान हरि वाकर, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है. इधर, भारतीय सेना भी पाकिस्तानी सेना को कड़ा जवाब दे रही है.
