IPL से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के एक खिलाड़ी और 12 स्टाफ मेंबर संक्रमित- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
IPL का सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के एक खिलाड़ी और 12 स्टाफ मेंबर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। एक रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक चेन्नई की टीम को आज से प्रैक्टिस शुरू करनी थी। इसी दौरान टीम का एक खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के 12 लोग पॉजिटिव पाए गए। मामला सामने आने के बाद टीम ने अपना क्वारैंटाइन पीरियड बढ़ा दिया है।