मॉस्को के पास विस्फोट, एक की मौत, 50 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रूस की राजधानी मॉस्को के पास एक प्लांट में बुधवार को ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। रूसी न्यूज एजेंसी ने बताया कि हादसा स्थानीय समय के मुताबिक, 10 बजकर 40 मिनट पर हुआ। घायलों को सरगीव पोसाद सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर घायलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।