यूक्रेन के हमले से तबाह युद्धपोत पर हुई एक की मौत, 27 लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
काला सागर में करीब एक सप्ताह पहले डूबे रूसी युद्धपोत मोस्कवा को लेकर रूस ने अब मान लिया कि यह पोत यूक्रेन के मिसाइल हमले से तबाह होकर डूबा था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नष्ट हुए इस युद्धपोत में उसके एक सैनिक की मौत हुई थी और 27 अन्य लापता हो गए। मंत्रालय ने कहा कि हालांकि इस दौरान 396 अन्य लोगों को बचा लिया गया।
