झालावाड़ में धार्मिक स्थल पर फायरिंग में एक की मौत, 4 वाहनों को लगाई आग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
राजस्थान के जोधपुर में गत दिनों भड़की हिंसा का मामला अभी थमा भी नहीं कि अब झालावाड़ में दो पक्षों में झड़प हो गई। रविवार को मिश्रोली थाना क्षेत्र के आमलिया खेडा गांव में एक धार्मिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इससे हालात तनावपूर्ण हो गए।