खगोलीय घटना: आज रात पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एक किलोमीटर लंबा एस्टेरॉइड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
आज रात करीब एक किलोमीटर लंबा एस्टेरॉइड पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। रात में करीब 3 बजकर 21 मिनट पर कुतुबमीनार से 11 गुना बड़ा ये 3,280 फुट लंबा ये एस्टेरॉइड पृथ्वी से 19 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। तब इसकी रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति सेकंड रहेगी। अमूमन एस्टेरॉइड इससे कई गुना ज्यादा दूरी से गुजरते हैं। बता दें इस एस्टेरॉइड का नाम (7482) 1994 पीसी 1 है।
