एक लाख के इनामी गुरजोत सिंह को पंजाब से किया गया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लालकिला हिंसा के मामले में एक लाख के इनामी गुरजोत सिंह को स्पेशल सेल ने पंजाब से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किला हिंसा मामले में लाल पर निशान साहिब का झंडा फहराने के आरोप में गुरजोत सिंह को गिरफ्तार किया। उसने लाल किले के पीछे वाले गुम्बद में चढ़कर झंडा फहराया था। उसके बाद से फरार चल रहे गुरजोत को अमृतसर से गिरफ्तार किया है।
