अटलांटा क्षेत्र के अपार्टमेंट परिसर में विस्फोट, 1 घायल, 2 अन्य लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र के एक अपार्टमेंट परिसर में कल एक विस्फोट हुआ। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ और दो अन्य लापता हुए। व्यक्ति को मामूली चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया। अभी अन्य अपार्टमेंट में तलाशी ली जा रही है वहां अन्य लोग भी फंसे हो सकते हैं। विस्फोट ने एक इमारत की कई मंजिलों को नष्ट कर दिया। विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
