अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily Excelsior
त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है। इस दौरान एक आतंकी ढेर हुआ। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ऑपरेशन में लगी है। आईजीपी कश्मीर ने कहा, 'अंसार गजवत-उल-हिंद का आतंकी सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर का आतंकवादी उमर तेली उर्फ तल्हा त्राल में मारा गया। दोनों श्रीनगर शहर में कई आतंकी अपराधों में शामिल थे, जिसमें खानमोह श्रीनगर में सरपंच की हत्या शामिल थी।'
