x

ऑनलाइन खाना डिलीवर करना अब महंगा, जोमैटो-स्विगी ऑर्डर इसलिए महंगे हुए

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

अगर आपको ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पसंद है तो नया साल आपके लिए अच्छी खबर नहीं लाया है। आज 1 जनवरी, 2022 से आपको जोमैटो और स्विगी ऑर्डर्स के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा भुगतान करना होगा। भारत सरकार की ओर से पिछले साल घोषित की गईं गाइडलाइन्स के हिसाब से अब जोमैटो और स्विगी को उनको सेवाएं देने के लिए अलग से पांच प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (GST) भी देना होगा।