75वीं गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ महिलाएं ही करेंगी मार्च! रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
26 जनवरी 2024 में 75वीं गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ महिलाएं मार्च कर सकती हैं। इसके अलावा बैंड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सिर्फ महिलाएं दिखेंगी। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं, अलग- अलग मंत्रालयों और विभागों को लेटर लिखकर यह जानकारी दी। बता दें, 26 जनवरी 2023 को आयोजित 74वीं गणतंत्र दिवस परेड में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और त्रिपुरा की झांकी में 'नारी शक्ति' प्रमुख थीम थी।
